आम जनता को मिलेगी राहत! GST स्लैब में बड़ा बदलाव संभव, वित्त मंत्री ने दिए संकेत, क्या है मोदी सरकार का प्लान?

GST Slab News: आम जनता को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। जीएसटी (GST) स्लैब में बड़ा बदलाव संभव हो सकता है। जिसके संकेत खुद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिए हैं। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने GST दरों बड़ा बदलाव करने की सभावना जाहिर की है।

इससे जीएसटी दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ी है। साथ ही सरकार ने टैक्स स्लैब को और तर्कसंगत बनाने पर जोर देने की बात कही है। दरअसल, मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भविष्य में जीएसटी (GST) दरों में कटौती के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि टैक्स स्लैब को तर्कसंगत बनाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जीएसटी रेट्स में और कमी आ सकती है।

GST दरों में होगा बड़ा बदलाव?

बिजनेस टुडे पर छपी रिपोर्ट में वित्त मंत्री के अनुसार रेवेन्यू न्यूट्रल रेट (RNR), जो 2017 में 15.8% था, 2023 में घटकर 11.4% रह गया है। इसे और भी कम करने की योजना पर विचार किया जा रहा है। जीएसटी परिषद (GST Council) टैक्स दरों को सुव्यवस्थित करने और उद्योग से जुड़ी चिंताओं को हल करने की दिशा में अहम फैसले लेने के करीब है।

GST Slab: वित्त मंत्री ने खुद लिया समीक्षा का जिम्मा

निर्मला सीतारमण ने कहा कि मंत्रियों के समूह (GoM) ने इस विषय पर शानदार कार्य किया है, लेकिन उन्होंने स्वयं GST काउंसिल में प्रस्तुत किए जाने से पहले उनकी सिफारिशों की समीक्षा करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य टैक्स स्लैब को सरल बनाना और उद्योग जगत की आवश्यकताओं का समाधान निकालना है।

GST Slab: बैंकों में सरकारी हिस्सेदारी होगी कम

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSU Banks) में अपनी हिस्सेदारी घटाने और खुदरा निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हस्तक्षेप के कारण नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFCs) और माइक्रो-क्रेडिट सेक्टर में भी स्थिति में सुधार हुआ है।

भारत की अर्थव्यवस्था पर भी दिया बयान

निर्मला सीतारमण ने भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था पर विश्वास जताते हुए कहा कि 2021 के बाद से भारत दुनिया की सबसे तेजी से उभरती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। इसके अलावा, उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर भी चर्चा की और बताया कि दोनों देशों का लक्ष्य आपसी लाभकारी समझौता करना है।

GST Slab:क्या मिलेगा आम जनता को लाभ?

अगर GST दरों में कटौती होती है, तो इसका सीधा फायदा व्यापारियों और आम जनता को मिलेगा। इससे कई उत्पादों और सेवाओं की कीमतों में कमी आ सकती है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। अब सभी की निगाहें GST काउंसिल के अगले फैसले पर टिकी हैं।शराब पीने से रोकने पर पत्नी की हत्या, शव के पास रातभर रोता रहा पति