दर्जन भर जिलों के कलेक्टर बदले: दिव्या बालोद कलेक्टर, पाठक को हुआ नुकसान.. डॉ सर्वेश भूरे को राजनांदगांव की जिम्मेदारी

स्वतंत्र बोल
रायपुर 19 अप्रैल 2025.  राज्य शासन ने 41 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियो का तबादला किया है, बहुप्रतीक्षित लिस्ट में दर्जन भर जिलों के कलेक्टर बदले गए है। किरण कौशल को एमडी मार्कफेड और नागरिक आपूर्ति निगम बनाया गया तो अवनीश शरण को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग का कमिश्नर, दिव्या मिश्रा को पहली बार कलेक्टरी मिली है। उन्हें बालोद जिले का कलेक्टर बनाया गया , पदुम सिंह एल्मा को महिला बाल विकास का संचालक बनाया गया,,पूर्व के कांग्रेस सरकार में दुर्ग और रायपुर कलेक्टर रहे डॉ सर्वेश भूरे को राजनांदगांव का कलेक्टर बनाया गया है। उच्च शिक्षा से जनक पाठक की छुट्टी कर दी गई है, उन्हें विदाई समारोह कार्यक्रम महंगे निजी होटल में आयोजित करने का खामियाजा उठाना पड़ा है। उनके स्थान पर संतोष देवांगन को उच्च शिक्षा आयुक्त बनाया गया है। जनंसपर्क आयुक्त अजय अग्रवाल को एमडी बीज निगम की जिम्मेदारी दी गई है, उनके स्थान पर किसी की पोस्टिंग नहीं की गई है।

 

 

error: Content is protected !!