रायपुर से निकले CM विष्णुदेव साय, कबीर जयंती पर करेंगे बड़ा संदेश, पूरे शहर में आज लागू हुई सख्ती

 

ad

स्वतंत्र बोल
रायपुर 29 जून 2026:
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को रायपुर और जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सबसे पहले रायपुर के सोनपेरी स्थित असंग देव कबीर आश्रम पहुंचेंगे, जहां वे कबीर जयंती महोत्सव में शामिल होकर श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे जांजगीर-चांपा जिले के लिए रवाना होंगे।

youtube

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:25 बजे असंग देव कबीर आश्रम पहुंचेंगे। यहां आयोजित कबीर जयंती महोत्सव में हिस्सा लेने के साथ-साथ वे कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद दोपहर में हेलीकॉप्टर से चांपा के लिए प्रस्थान करेंगे।

चांपा पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री थाना पारा स्थित देवांगन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोपहर 2:40 बजे वे हेलीकॉप्टर से वापस रायपुर लौटेंगे।

इधर, कबीर जयंती के अवसर पर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मांस और मटन की बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। नगर निगम प्रशासन ने सभी मांस-मटन दुकानों को अनिवार्य रूप से बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।