कहीं 8 डिग्री के करीब पारा, कहीं सुबह कोहरा; छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठिठुरन!

Untitled

स्वतंत्र बोल
रायपुर 29 नवंबर 2026:
छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बढ़ने लगा है। पिछले तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। 28 नवंबर को अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में रात का पारा 15 डिग्री रहा। रविवार सुबह शहर की सड़कों पर कोहरा भी दिखाई दिया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहेगा और बारिश के आसार नहीं हैं। ऐसे में सुबह और रात के समय ठंड का मौजूदा असर बना रह सकता है।

ad

अंबिकापुर में सबसे कम 8.5 डिग्री तापमान

प्रदेश के उत्तरी इलाकों में ठंड का असर ज्यादा है। मौसम विभाग के 28 नवंबर के आंकड़ों के अनुसार, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पेंड्रारोड में पारा 9.8 डिग्री रहा। . कहीं 8 डिग्री के करीब पारा, कहीं सुबह कोहरा; छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठिठुरन!दूसरे शहरों की बात करें तो दुर्ग में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री, जगदलपुर में 11.7 डिग्री और बिलासपुर में 13.8 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर के लालपुर केंद्र में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और माना एयरपोर्ट पर 13.2 डिग्री रहा।

youtube

रायपुर में दिन का पारा 27.8 डिग्री

राजधानी में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तीन दिन पहले अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर था, जो अब घटकर 27.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार 29 नवंबर को रायपुर में आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन सुबह और रात में ठंड महसूस होगी।

अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने के आसार नहीं हैं। विभाग ने इस अवधि के लिए कोई चेतावनी भी जारी नहीं की है।

इस बीच गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से करीब 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। हालांकि, इसका छत्तीसगढ़ के मौसम पर कोई खास असर पड़ने की संभावना नहीं है। प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।