BREAKING : 19 अफसरों का प्रमोशन और तबादला: जानिए शासन ने क्यों दिया 10 दिनों का अल्टीमेटम

1

स्वतंत्र बोल
रायपुर 29 सितंबर 2026:
छत्तीसगढ़ सरकार के राजस्व विभाग ने राज्य प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नति के साथ ही इन सभी अधिकारियों का स्थानांतरित कर नई पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए गए हैं। शासन ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को आगामी 10 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से अपना नया पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

ad

पदोन्नति के साथ मिला नई जगह का प्रभार

रायपुर स्थित राजस्व विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य में लंबे समय से सेवारत 19 नायब तहसीलदारों की पदोन्नति की सूची जारी की गई है। तहसीलदार के पद पर प्रमोट होने के साथ ही इन अफसरों को अलग-अलग तहसीलों और जिलों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

youtube

WhatsApp Image 2026 09 29 at 14.52.13 (1) WhatsApp Image 2026 09 29 at 14.52.13