स्वतंत्र बोल
रायपुर 13 अक्टूबर 2026: छत्तीसगढ़ मंत्रालय में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सचिवालय सेवा के 162 कर्मचारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इनमें सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO), कनिष्ठ सचिवालय सहायक (JSA) और वरिष्ठ सचिवालय सहायक (SSA) शामिल हैं। कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नए विभागों में पदस्थ किया गया है।
तीन श्रेणियों के 162 कर्मचारी शामिल
जारी तीन सूचियों में 87 सहायक अनुभाग अधिकारी, 53 कनिष्ठ सचिवालय सहायक और 22 वरिष्ठ सचिवालय सहायक शामिल हैं। इस तरह कुल 162 कर्मचारियों की पदस्थापना बदली गई है।
गृह, वित्त और मुख्यमंत्री सचिवालय समेत कई विभागों में बदलाव
पदस्थापना आदेशों के तहत गृह, वित्त, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, स्कूल शिक्षा और सामान्य प्रशासन विभाग समेत कई विभागों में कर्मचारियों की पोस्टिंग बदली गई है। मुख्यमंत्री सचिवालय में भी पदस्थापना से जुड़े बदलाव किए गए हैं।
कुछ कर्मचारियों को सामान्य प्रशासन विभाग के अलग-अलग कक्षों और शाखाओं में भेजा गया है। वहीं, कुछ कर्मचारियों को एक विभाग से दूसरे विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है।
आदेश के मुताबिक, नई पदस्थापना अस्थायी है और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।









