छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आज से आगाज: रायपुर में सीएम साय करेंगे उद्घाटन, जानिए टीमों और मैचों की पूरी डिटेल

Untitled

स्वतंत्र बोल
रायपुर 21 अक्टूबर 2026:
छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को नया मंच देने के लिए ‘छत्तीसगढ़ हॉकी लीग’ का भव्य उद्घाटन आज यानी बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में होने जा रहा है। शाम 5 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस प्रतिष्ठित लीग का आधिकारिक शुभारंभ करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से करेंगी। लीग के मुख्य मुकाबले 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक खेले जाएंगे, जिसमें दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है।

ad

6 फ्रेंचाइजी टीमें लेंगी हिस्सा, ओलंपियनों का लगेगा जमावड़ा

इस लीग में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें देश के ख्यातिलब्ध ओलंपियन और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के उभरते युवा खिलाड़ी भी मैदान में उतरेंगे। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाले खिलाड़ियों के साथ खेलने और उनसे नई तकनीकें सीखने का सीधा मौका मिलेगा। लीग में भाग ले रही छह टीमें और उनकी फ्रेंचाइजी कंपनियाँ इस प्रकार हैं:

youtube
  • चक्रधर चैंपियंस (जिंदल स्टील)

  • न्यायधानी नाइट्स (एसईसीएल – SECL)

  • राजधानी रॉयल्स (बजरंग पावर एंड इस्पात)

  • मैनपाट टाइगर्स (छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल)

  • संस्कारधानी स्ट्राइकर्स (सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स)

  • बैलाडीला बुल्स (एनएमडीसी – NMDC)

रोज खेले जाएंगे दो मैच, उद्घाटन अवसर पर महिला प्रदर्शनी मैच

लीग के सभी मैच रायपुर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिदिन दो मैच आयोजित होंगे, जिनमें पहला मुकाबला शाम 5:30 बजे और दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा। उद्घाटन के पहले दिन दर्शक महिला खिलाड़ियों का एक विशेष प्रदर्शनी मैच भी देख सकेंगे।

वीआईपी अतिथियों की मौजूदगी और नि:शुल्क प्रवेश

आयोजन को भव्य बनाने के लिए स्टेडियम में दर्शकों के लिए प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है ताकि अधिक से अधिक खेल प्रेमी इसका आनंद ले सकें। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।