CGMSC घोटाला: घोटालेबाज अधिकारियो का सस्पेंशन नहीं, सप्ताह भर पहले हुई थी गिरफ्तारी

स्वतंत्र बोल
रायपुर 28 मार्च 2025.  सीजीएमएसी में दवाई खरीदी में करोडो का घोटाले करने वाले अधिकारियो को अब तक सस्पेंड नहीं किया गया हैं। अधिकारियो को 22 मार्च को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था, उसके सप्ताह भर बाद भी घोटालेबाज अफसरों का निलंबन नहीं हुआ है। सीजीएमएससी में 411 करोड़ के रीजेंट खरीदी में ईओडब्लू ने तत्कालीन महाप्रबंधक बसंत कौशिक, कमलकांत पाटनवार, उपसंचालक डॉ अनिल परसाई, छीरोद रौतिया और दीपक बांधे को 21 मार्च को गिरफ्तार कर 22 मार्च को कोर्ट में पेश किया गया था। शासन के नियमानुसार सरकारी कर्मचारी या अधिकारी के 48 घण्टे तक पुलिस अभिरक्षा में होने उसे सस्पेंड किया जाता है, पर अभी तक भ्रष्ट कर्मियों का सस्पेंशन नहीं हुआ है।

ad

वित्त अधिकारी को छूट ?

करोडो के घोटाले में एक महत्वपूर्ण कड़ी तत्कालीन वित्त अधिकारी मीनाक्षी गौतम को माना जा रहा है। मीनाक्षी लंबे समय से सीजीएमएससी में पोस्टेड थी, एक बार ट्रासंफर होने के बाद दोबारा सीजीएमएससी पोस्टिंग कराइ थी, ऐसे में उसकी भूमिका महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ईओडब्लू ने मीनाक्षी गौतम से भी पूछताछ किया था, पर उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई, जो चौकाने वाला है। इसे लेकर अलग अलग तरह की चर्चाये है।

youtube

CGMSC SCAM: घोटाले में शामिल अधिकारियो की नींद उडी, अधिकांश छुट्टी पर.. बचाव के रास्ते तलाशे जा रहे।