स्वतंत्र बोल
बालोद 08 अप्रैल 2025 : बालोद जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जिसमे पति अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में लगातार वायरल करता था। दहेज़ के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी करता था। यह मामला दल्लीराजहरा थाना का है। जिसमे पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता गरियाबंद की रहने वाली है। ससुराल दल्लीराजहरा नगर में स्थित है। बताया जा रहा है कि, पीड़िता 9 महीने की प्रेगनेंट भी है। जब पत्नी अपने मायके गई तो पति नाराज हो गया।
फिर अक्टूबर 2024 में पत्नी का एक अश्लील वीडियो बनाया था। जिसे उसने गुस्से में आकर वायरल कर दिया। जब मामले की जानकारी पीड़ित पत्नी को मिली तब पीड़िता की मां ने दल्लीराजहरा थाना में शिकायत की। इस अपराध पर अब जांच चल रही है। पुलिस ने कहा कि, आरोपी पति को तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा।
