स्वतंत्र बोल
बस्तर, 28 मई 2025: भारतीय जनता पार्टी ने बस्तर जिले के 12 मंडलों की संपूर्ण कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिसमें जगदलपुर पश्चिम मंडल, भानपुरी, बकावंड, तोकापाल नानगूर, दरभा, करपावंड, सरगीपाल, बस्तर, नगरनार, बास्तानार और लोहंडीगुड़ा मंडल शामिल है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की अनुशंसा से और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने बस्तर जिले के 12 मंडलों की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। जगदलपुर पश्चिम मंडल में अध्यक्ष प्रकाश झा, महामंत्री अतुल सिम्हा, संजय चंद्राकर, उपाध्यक्ष सुधा मिश्रा, योगेश शुक्ला, शशीनाथ पाठक, दशरथ गुप्ता बनाए गए हैं। मंत्री के रूप में सूर्यभूषण सिंह, अविनाश गौतम, मायारानी बरई, गायत्री कश्यप और कोषाध्यक्ष आशा साहू। वहीं कार्यालय मंत्री दिलीप सुंदरानी, सोशल मीडिया प्रभारी बृजेश शर्मा को बनाया गया है। इनके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में 31 नामों को स्थान दिया गया है।


