स्वतंत्र बोल
बीजापुर 27 सितम्बर 2026 : इंद्रावती पार माड़ क्षेत्र में बाढ़ के बीच फंसे पटवारी-सर्वेयर दल के 6 कर्मचारियों को जिला प्रशासन ने एयरलिफ्ट कर सुरक्षित बीजापुर पहुंचाया। ये कर्मचारी बड़ेपल्ली और गुट्टामंगी क्षेत्र में गिरदावरी सर्वे के लिए पहुंचे थे। लगातार बारिश के बाद नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से वे क्षेत्र में फंस गए थे। सूचना मिलने पर कलेक्टर विश्वदीप ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाने के निर्देश दिए।
रेस्क्यू अभियान के बाद जिला प्रशासन ने सभी 6 कर्मचारियों को एयरलिफ्ट किया। उन्हें सुरक्षित बीजापुर पहुंचाया गया। इसके बाद सभी कर्मचारियों का जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण
स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सभी कर्मचारियों की स्थिति सामान्य पाई गई। कलेक्टर विश्वदीप ने कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने आपदा के बीच किए गए कर्मचारियों के कार्य की सराहना भी की।
कलेक्टर बोले- सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
कलेक्टर विश्वदीप ने कहा कि आपदा के दौरान हर व्यक्ति की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कर्मचारियों की सुरक्षित वापसी के लिए किए गए रेस्क्यू अभियान की जानकारी भी ली।


