स्वतंत्र बोल
प्रयागराज 27 जनवरी 2025.महाकुंभ से बड़ी खबर सामने आई है. यहां भीड़ उग्र हो गई. लोगों ने प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी. सेक्टर 20 में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मेले में बवाल मचा दिया. इस पहले लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़कर मेले के अंदर घुस गए थे. भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पुलिस ने भी इन्हें रोकने की हिम्मन नहीं की.
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
जानकारी के मुताबिक सोमवार को मेला क्षेत्र में बहुत ज्यादा भीड़ हो गई. जिसक चलते पांटून पुल नंबर 15 को बंद कर दिया गया. जिसके चलते भीड़ ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. दरअसल, 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर मुख्य स्नान होना है. जिसमें शामिल होने के लिए करोड़ों की संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं. जिसके चलते ज्यादा भीड़ हो गई है.
बता दें कि महाकुंभ में इस समय बहुत भीड़ हो गई है. मौनी अमावस्या के मुख्य स्नान में शामिल होने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का यहां पहुंचना जारी है. लिहाजा प्रशासन ने कई व्यवस्थाएं की हैं. ज्यादा भीड़ को देखते हुए स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं. कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के बच्चों की छुट्टी कर दी गई है. आगामी 5 फरवरी तक बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन होगी.
आज 1.18 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
गौरतलब है कि सोमवार को 1.18 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई है. महाकुंभ का आज 15वां दिन है. वहीं 13 जनवरी से लेकर अब तक कुल 13.21 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं.
