कार्तिक पूर्णिमा पर महादेव घाट पहुंचे भूपेश बघेल, लगाई आस्था की डुबकी. हटकेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

Untitled

स्वतंत्र बोल
रायपुर 24 नवंबर 2026:
 कार्तिक पूर्णिमा पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार सुबह रायपुर के महादेव घाट पहुंचे। यहां उन्होंने खारुन नदी के ठंडे पानी में आस्था की डुबकी लगाई। हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने गुलाटी लगाकर नदी में छलांग लगाई। स्नान के बाद उन्होंने दीपदान किया और हटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सुबह से ही महादेव घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। बड़ी संख्या में लोग खारुन नदी में पवित्र स्नान के लिए पहुंचे। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन नदी में स्नान और पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। भूपेश बघेल के महादेव घाट पहुंचने पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

ad

स्नान के बाद हटकेश्वर महादेव को चढ़ाया जल

खारुन नदी में स्नान के बाद भूपेश बघेल ने दीपदान किया। इसके बाद परंपरा के अनुसार हटकेश्वर महादेव को जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

youtube

आज से तीन दिन लगेगा कार्तिक पूर्णिमा मेला

महादेव घाट रायपुर का प्रमुख धार्मिक स्थल है। विशेष पर्वों और धार्मिक अवसरों पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यहां आज से तीन दिनों तक मेला लगेगा।