बस्तर से 1000 जवानों की बटालियन वापस, अब किस राज्य में होगी तैनाती?

Classic Photocentric Travel Vlog YouTube Thumbnail

स्वतंत्र बोल
रायपुर 19 नवंबर 2026:
बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में मिली सफलता के बाद केंद्रीय सुरक्षा बलों की वापसी शुरू हो गई है। सुकमा जिले में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की एक पूरी बटालियन को वापस बुलाया गया है। इसमें 1000 से अधिक जवान शामिल हैं। इन जवानों को मणिपुर भेजा जा रहा है। माना जा रहा है कि अगले एक महीने में बस्तर से कुछ और बटालियनों की वापसी हो सकती है। बस्तर में लंबे समय तक नक्सल विरोधी अभियान के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की बड़े पैमाने पर तैनाती रही है। CRPF, कोबरा, BSF और ITBP के जवान दुर्गम जंगलों और पहाड़ी इलाकों में अभियान चलाते रहे हैं। इन बलों ने नक्सलियों के नेटवर्क को कमजोर करने के साथ सुरक्षा कैंप स्थापित करने और अंदरूनी क्षेत्रों तक सड़क व प्रशासनिक सुविधाएं पहुंचाने में भी भूमिका निभाई है।

ad

सुकमा से CRPF की बटालियन मणिपुर रवाना

सुकमा में तैनात CRPF की एक बटालियन को वापस बुलाकर मणिपुर भेजा जा रहा है। यह बस्तर से केंद्रीय सुरक्षा बलों की वापसी का पहला बड़ा कदम माना जा रहा है। बटालियन में एक हजार से अधिक जवान हैं। बदले सुरक्षा हालात के बीच केंद्र और राज्य सरकारें बस्तर में सुरक्षा बलों की तैनाती की समीक्षा कर रही हैं। नक्सल विरोधी अभियान में सफलता के बाद जवानों को दूसरे राज्यों में भेजने की प्रक्रिया शुरू हुई है।

youtube

अगले महीने और बटालियनों की वापसी संभव

माना जा रहा है कि आने वाले एक महीने में बस्तर से कुछ और बटालियनों को वापस बुलाया जा सकता है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितनी बटालियनें हटाई जाएंगी और उनकी वापसी का कार्यक्रम क्या होगा। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा भी बदली हुई परिस्थितियों का हवाला देते हुए कह चुके हैं कि प्रदेश में अब केंद्रीय सुरक्षा बलों की पहले जैसी आवश्यकता नहीं रह गई है। नक्सल विरोधी अभियान में सफलता के बाद जवानों को दूसरे राज्यों में भेजने की प्रक्रिया जारी है।