रायपुर में कल छुट्टी, लेकिन किन सरकारी दफ्तरों में नहीं लागू होगा आदेश?

Untitled

स्वतंत्र बोल
रायपुर 19 नवंबर 2026:
देवउठनी एकादशी के अवसर पर शुक्रवार, 20 नवंबर को रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। रायपुर शहर से लेकर नवा रायपुर और जिले के बाकी क्षेत्रों के सरकारी कार्यालयों एवं संस्थाओं में छुट्टी रहेगी। हालांकि, यह अवकाश बैंकों, कोषालयों और उप कोषालयों पर लागू नहीं होगा। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय, नवा रायपुर और रायपुर शहर स्थित सरकारी कार्यालयों एवं संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है। वहीं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रायपुर शहर और नवा रायपुर क्षेत्र को छोड़कर जिले के शेष क्षेत्रों के लिए भी छुट्टी का आदेश जारी किया है। इस तरह देवउठनी एकादशी पर पूरे रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश प्रभावी रहेगा।

ad

किन कार्यालयों में रहेगी छुट्टी?

20 नवंबर को रायपुर शहर, नवा रायपुर और जिले के बाकी क्षेत्रों के शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में स्थानीय अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग और कलेक्टर के अलग-अलग आदेशों के जरिए जिले के सभी क्षेत्रों को छुट्टी के दायरे में शामिल किया गया है।

youtube

बैंक और कोषालय खुले रहेंगे

स्थानीय अवकाश के बावजूद बैंकों, कोषालयों और उप कोषालयों में छुट्टी नहीं रहेगी। इन संस्थानों पर स्थानीय अवकाश का आदेश लागू नहीं होगा।