आंवला नवमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि

Woman performing Amla Navami wor… 7f91c19f

स्वतंत्र बोल
धर्म डेस्क 18 नवंबर 2026:
आंवला नवमी आज 18 नवंबर, बुधवार को मनाई जा रही है। इसे अक्षय नवमी भी कहा जाता है। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है। इस बार पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6:46 बजे से दोपहर 12:06 बजे तक बताया गया है। आंवला नवमी हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा, परिक्रमा और दान-पुण्य करने से अक्षय यानी कभी समाप्त न होने वाला पुण्य मिलता है। कई जगहों पर इस दिन पेड़ के नीचे भोजन बनाने और परिवार के साथ प्रसाद ग्रहण करने की परंपरा भी है।

ad

आंवला नवमी 2026: तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

  • नवमी तिथि शुरू: 18 नवंबर 2026, सुबह 6:04 बजे
  • नवमी तिथि समाप्त: 19 नवंबर 2026, सुबह 7:05 बजे
  • पूजा का शुभ मुहूर्त: सुबह 6:46 बजे से दोपहर 12:06 बजे तक

आंवला नवमी पूजा के लिए सामग्री

पूजा से पहले ये सामग्री जुटा लें:

youtube
  • शुद्ध जल और कच्चा दूध
  • हल्दी, चंदन, रोली और अक्षत
  • पीला जनेऊ या वस्त्र के रूप में मौली
  • कच्चा सूत या कलावा
  • फूल और फूलों की माला
  • आंवले के फल, कम से कम 9 या 108
  • घी का दीपक और कपूर
  • भोग के लिए खीर, पूड़ी और मिठाई

आंवला नवमी की पूजा कैसे करें?

  1. सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
  2. आंवले के पेड़ के पास जाकर व्रत और पूजा का संकल्प लें।
  3. पेड़ के आसपास साफ-सफाई करें।
  4. पेड़ की जड़ में पहले शुद्ध जल और फिर कच्चा दूध अर्पित करें।
  5. भगवान गणेश और अपने इष्ट देव का ध्यान करके पूजा शुरू करें।
  6. पेड़ के तने