स्वतंत्र बोल
रायपुर 1 अक्टूबर 2026: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी इन दिनों अपने एक नए अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। वह जल्द ही एक गाना लेकर आने वाले हैं। अमित जोगी ने इसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें वह रिकॉर्डिंग स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड करते नजर आ रहे हैं और कौए की आवाज भी निकाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूरा गीत गांधी जयंती पर रिलीज होगा।
सोशल मीडिया पर शेयर की रिकॉर्डिंग की झलक
अमित जोगी ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस गाने की जानकारी दी। उन्होंने रिकॉर्डिंग से जुड़ी एक छोटी-सी झलक शेयर की है। अमित जोगी ने पोस्ट में लिखा कि वह एक शॉर्ट फिल्म लॉन्च करने गए थे। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने खुद एक गीत रिकॉर्ड कर लिया। यह रिकॉर्डिंग सेशन Gaurav R Music में हुआ। उन्होंने लिखा कि इस रिकॉर्डिंग सेशन की यह छोटी-सी झलक है। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ बातें शब्दों में नहीं कही जातीं, उन्हें गा दिया जाता है।
गांधी जयंती पर आएगा पूरा गीत
अमित जोगी ने अपने पोस्ट में बताया कि पूरा गीत गांधी जयंती पर रिलीज किया जाएगा। यानी फिलहाल उन्होंने सिर्फ रिकॉर्डिंग सेशन की झलक दिखाई है। पोस्ट के साथ शेयर किए गए वीडियो में उनका अलग अंदाज नजर आ रहा है। वह रिकॉर्डिंग के दौरान कौए की आवाज निकालते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
शॉर्ट फिल्म लॉन्च करने पहुंचे थे
अमित जोगी के मुताबिक उनका वहां पहुंचने का मकसद एक शॉर्ट फिल्म लॉन्च करना था। लेकिन रिकॉर्डिंग सेशन के दौरान उन्होंने खुद गीत रिकॉर्ड कर लिया। उन्होंने इसी अनुभव को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा किया है। अब पूरे गीत के रिलीज होने का इंतजार है।


