स्वतंत्र बोल
उत्तर प्रदेश,02जून 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हुई. जिसमें औद्योगिक विकास, एमएसएमई, आईटी, पर्यटन, उच्च शिक्षा, नगर विकास समेत विभिन्न विभागों के दस प्रस्तावों को हरी झंडी दिखा दी गई है. बैठक में 11 प्रस्ताव रखे गए थे, जिसमें से 10 को मंजूरी मिल गई है. इसमें प्रमुख रूप से पूर्व अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएसी की भर्ती में 20% आरक्षण देने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूर कर दिया है. इन्हें आयु सीमा में भी छूट मिलेगी.
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
इन प्रस्तावों पर लगी मुहर-
शहरों में हरियाली बढ़ाने को अर्बन ग्रीन नीति के मसौदे को मंजूरी मिली है. साथ ही ओडीओपी योजना में परियोजना लागत एक करोड़ तक बढ़ाने, मार्जिन मनी की सीमा बढ़ाने समेत कई प्रावधान किए गए हैं. ओडीओपी में नए उत्पाद जोड़े जाएंगे.
अग्नीवीरों को पीएससी भर्ती में आरक्षण
कैबिनेट में अग्निवीरों को पुलिस और पीएससी भर्ती में आरक्षण देने का निर्णय लिया गया है. आरक्षी नागरिक पुलिस और पीएसी प्रशिक्षण में अग्निवीरों को 20% आरक्षण मिल गया है. इसके लिए भर्ती नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव भी मंजूर कर दिया गया है.
अन्नपूर्णा भवन निर्माण को मंजूरी
इसके अलावा खाद्य एवं रसद विभाग के सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण का प्रस्ताव और डेटा सेंटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को बिजली सप्लाई का लाभ देने के लिए प्रस्ताव मंजूर हो गया है.
खाद्य और पर्यटन
एक कंपनी को लेटर ऑफ कंफर्ट दिए जाने और पांच कंपनियों को सब्सिडी देने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई गई है. नोएडा मे हल्दी राम स्नेक्स निर्माण परियोजना मंजूर कर ली गई है. हल्दीराम 662 करोड़ का निवेश करेगी. इसके अलावा पर्यटन विभाग की ओर से प्रस्तुत बेड एंड ब्रेकफास्ट नीति को भी मंजूरी मिल गई है.
