स्वतंत्र बोल
अभनपुर,28 अप्रैल 2026: छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur के अभनपुर इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। भरोसे और पड़ोसी के रिश्ते को तार-तार करते हुए एक युवक ने मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
यह घटना अभनपुर थाना क्षेत्र के खोलागांव की है। जानकारी के मुताबिक, चार साल की मासूम की मां किसी काम से बाहर गई थी और तेज धूप के कारण उसने अपनी बच्ची को पास ही रहने वाले पड़ोसी के घर छोड़ दिया। लेकिन जिस भरोसे के साथ बच्ची को वहां छोड़ा गया, वही भरोसा कुछ ही देर में डरावने सच में बदल गया।
आरोप है कि 20 वर्षीय युवक राहुल तारख ने मौके का फायदा उठाकर बच्ची के साथ घिनौना अपराध किया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
अभनपुर थाना पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सत्येंद्र श्याम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है।
पुलिस ने पीड़ित बच्ची को तुरंत चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई है। साथ ही, कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई जारी है ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कदम उठाने की बात कही है।
यह मामला एक बार फिर सवाल खड़ा करता है कि आखिर समाज में मासूम बच्चों की सुरक्षा कितनी मजबूत है और कब तक भरोसे के नाम पर ऐसे अपराध होते रहेंगे।
