स्वतंत्र बोल
बिलासपुर,02 मई 2026: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बैंकिंग सिस्टम को हिला देने वाला एक बड़ा घोटाला सामने आया है। ICICI बैंक की मंगला स्थित शाखा में 1.38 करोड़ रुपये की हेराफेरी का खुलासा हुआ है, जिसमें बैंक की डिप्टी ब्रांच मैनेजर और उसके पति पर गंभीर आरोप लगे हैं। दोनों ने मिलकर ऐसा खेल रचा कि ग्राहकों का सोना तक गायब हो गया और लॉकर से नकली गहने निकलने लगे।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने गोल्ड लोन और एफडी खातों में हेराफेरी करते हुए करोड़ों रुपये का गबन किया। जब बैंक प्रबंधन ने दस्तावेजों और लॉकर की जांच की, तो गोल्ड लोन के पाउच में असली सोने की जगह नकली आभूषण पाए गए। इस खुलासे के बाद बैंक में हड़कंप मच गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए ब्रांच मैनेजर ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला सिविल लाइन क्षेत्र के मंगला स्थित ICICI बैंक शाखा का है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, जो वारदात के बाद से फरार बताए जा रहे हैं।
जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। आरोपियों ने ग्राहकों के फर्जी हस्ताक्षर कर करीब 87.95 लाख रुपये के 14 अवैध ट्रांजेक्शन किए। वहीं एक महिला ग्राहक के एफडी खाते से ओवरड्राफ्ट के जरिए बिना अनुमति 28.29 लाख रुपये निकाल लिए गए। इसके अलावा कई ग्राहकों के फिक्स्ड डिपॉजिट और निवेश से जुड़े दस्तावेज भी बैंक रिकॉर्ड से गायब पाए गए हैं।
बताया जा रहा है कि यह पूरा घोटाला अगस्त 2024 से सितंबर 2025 के बीच अंजाम दिया गया। थाना प्रभारी एसआर साहू ने अरूप पाल की लिखित शिकायत पर आरोपी डिप्टी ब्रांच मैनेजर, उसके पति और अन्य लोगों के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
घोटाले का तरीका भी बेहद चालाकी भरा था। आरोपी महिला अधिकारी ग्राहकों के घर जाकर बैंकिंग सेवा देने के बहाने उनके मोबाइल ऐप का एक्सेस लेती थी और फिर खातों से पैसे निकालने का खेल करती थी। आरोपी और उसका पति 22 सितंबर 2025 से ही फरार बताए जा रहे हैं।
इस घटना ने बैंकिंग सुरक्षा और ग्राहकों के भरोसे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घोटाले का खुलासा किया जाएगा।
