स्वतंत्र बोल
रायपुर 25 नवंबर 2026: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में 2023 से फरार चल रहे आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू (शिब्बू) को दुबई में गिरफ्तार किया गया है। अब उसे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत लाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए ACB/EOW की विशेष टीम जल्द UAE रवाना हो सकती है। टीम के विदेश दौरे से जुड़े जरूरी दस्तावेज तैयार कर लिए गए हैं। विकास अग्रवाल की गिरफ्तारी करीब एक सप्ताह पहले दुबई में हुई थी। उसे भारत लाने की प्रक्रिया के लिए ACB/EOW चीफ अमरेश मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम UAE जा सकती है। टीम के रवाना होने की तैयारी चल रही है।
डिस्टिलरी और FL-10A लाइसेंस धारकों से कमीशन वसूली का आरोप
जांच एजेंसियों के मुताबिक, विकास अग्रवाल पर डिस्टिलरी और FL-10A लाइसेंस धारकों से कमीशन वसूलने का आरोप है। उसे अनवर ढेबर तक कथित अवैध रकम पहुंचाने की अहम कड़ी माना जाता है। विकास अग्रवाल को भारत लाए जाने के बाद ACB/EOW उससे पूछताछ कर सकती है। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि पूछताछ में कथित अवैध लेन-देन और कमीशन वसूली से जुड़ी जानकारी मिल सकती है।
विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू (शिब्बू) छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले में आरोपी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मुताबिक, वह शराब सिंडिकेट का जमीनी स्तर पर काम करने वाला वित्तीय मैनेजर था। उस पर डिस्टिलरी और विदेशी शराब के FL-10A लाइसेंस धारकों से कमीशन वसूलकर कारोबारी अनवर ढेबर तक रकम पहुंचाने का आरोप है।
शराब घोटाले में क्या थी भूमिका?
ED की जांच के मुताबिक, 2019 से 2023 के बीच छत्तीसगढ़ में सक्रिय कथित शराब सिंडिकेट में विकास अग्रवाल पैसों के लेन-देन की अहम कड़ी था। उस पर आरोप है कि, वह डिस्टिलरी संचालकों से कमीशन वसूलता था। इसके अलावा विदेशी शराब के FL-10A लाइसेंस धारकों से भी रकम लेता था। वसूली गई रकम अनवर ढेबर तक पहुंचाता था। ED ने जून 2026 में जारी प्रेस विज्ञप्ति में उसे सिंडिकेट का ग्राउंड-लेवल फाइनेंशियल मैनेजर बताया था। एजेंसी के मुताबिक, विकास अग्रवाल से जुड़ी संपत्तियां भी कुर्क की गई हैं।
दुबई में कब गिरफ्तार हुआ?
विकास अग्रवाल को अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में दुबई में गिरफ्तार किया गया था। वह 2023 से फरार था। अब उसे UAE से भारत लाने की प्रक्रिया चल रही है। जांच एजेंसियों को उससे कथित कमीशन वसूली, पैसों के लेन-देन और अनवर ढेबर तक रकम पहुंचाने के तरीके के बारे में जानकारी मिल सकती है। उससे पूछताछ में सिंडिकेट से जुड़े दूसरे लोगों की भूमिका की भी जांच हो सकती है।


