रात 3:30 बजे खत्म हुई पार्टी, सुबह थाने पहुंची युवती; 2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार

Untitled

स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 25 नवंबर 2026:
दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में 20 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। मामले में कुल छह लोगों के नाम सामने आए हैं। बाकी तीन आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी कड़कड़डूमा स्थित एक कैफे में काम करते थे और सभी एक-दूसरे के परिचित थे। सोमवार रात कैफे में पार्टी हुई थी। युवती ने मंगलवार सुबह करीब 6 बजे प्रीत विहार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

ad

रात 11:30 बजे बंद हो जाता है कैफे, चाबी से खोला गया ताला

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात आठ लोग सल्तनत नाम के कैफे में पार्टी करने पहुंचे थे। यह कैफे रात 11:30 बजे बंद हो जाता है। लेकिन पार्टी में शामिल एक कर्मचारी के पास कैफे की चाबी थी। उसने ताला खोलकर देर रात पार्टी की व्यवस्था की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पार्टी में शामिल लोगों ने शराब पी थी। वे मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे कैफे से बाहर निकले। पुलिस के मुताबिक, कैफे से निकलने के बाद युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

youtube

दो युवकों पर दुष्कर्म और साथियों पर मदद करने का आरोप

युवती ने आरोप लगाया कि दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने यह भी आरोप लगाया कि वहां मौजूद अन्य साथियों ने उनकी मदद की। पुलिस ने FIR में चार युवकों और दो महिलाओं के नाम दर्ज किए हैं। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता अपने परिवार के साथ मंडावली इलाके में रहती है और कड़कड़डूमा के कैफे में काम करती है। सभी छह आरोपी उसके परिचित हैं और आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं।

CCTV फुटेज की भी जांच कर रही पुलिस

पुलिस के अनुसार, CCTV फुटेज में युवती एक वाहन में एक युवक और दो महिलाओं के साथ जाती दिखाई दे रही है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि बाकी तीन की तलाश जारी है। पुलिस शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।