छुट्टी के बाद बाजार खुला तो रुकी नहीं रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी की बड़ी छलांग से निवेशकों में उत्साह

Untitled

स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 25 नवंबर 2026:
एक दिन की छुट्टी के बाद बुधवार को शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत हुई, जिसमें बीएसई सेंसेक्स पिछले बंद 82,435 के मुकाबले 83,436 पर खुलकर 1,500 अंक से ज्यादा की छलांग लगाते हुए 83,969 के स्तर पर पहुंचा, जबकि एनएसई निफ्टी 25,349 के पिछले बंद से 25,658 पर खुलकर 446 अंक चढ़ते हुए 25,795 के स्तर पर पहुंच गया।\ यह तेजी ऐसे समय में देखने को मिली है जब द वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत समेत 16 देशों पर नए सिरे से टैरिफ बढ़ाने की तैयारी का जिक्र किया गया है।

ad

लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी

शुरुआती कारोबार में लार्जकैप शेयरों में इंफोसिस (4.50%), एचडीएफसी बैंक (3.50%), आईसीआईसीआई बैंक (3.30%), बजाज फाइनेंस (2.80%), बजाज फिनसर्व (2.40%), टीसीएस (2.20%), रिलायंस (2.10%), एक्सिस बैंक (2.05%) और इंडिगो (2%) तेजी के साथ कारोबार करते दिखे। मिडकैप में पॉलिसी बाजार (6%), एमएफएसएल (5.95%), वोल्टास (2.70%) और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (2.40%) चढ़े, जबकि स्मॉलकैप में ब्रिगेड (5.50%), उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (3.10%) और पीएनबी हाउसिंग (2.40%) में बढ़त दर्ज हुई।

youtube

16 देशों पर टैरिफ प्लान और जांच नतीजों पर रिपोर्ट

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप प्रशासन उन देशों पर पहले से लागू टैरिफ बढ़ाने की तैयारी कर रहा है, जिन पर सब्सिडी और दूसरी सरकारी मदद के जरिए घरेलू उद्योगों को सपोर्ट करने का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट में चीन, भारत, जापान, साउथ कोरिया और यूरोपियन यूनियन समेत अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के दायरे में आने की उम्मीद जताई गई है और कहा गया है कि अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जैमीसन ग्रीर इसी हफ्ते जांच नतीजों की घोषणा कर सकते हैं, हालांकि टाइमलाइन में बदलाव संभव बताया गया है।