सुबह-सुबह धरती डोली तो मची हलचल,भारत के इन इलाकों में महसूस हुए झटके, जानें कितना हुआ नुकसान ?

Earthquake:

स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 24 नवंबर 2026:
नेपाल के कोशी प्रांत में आए 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके भारत के बिहार और पश्चिम बंगाल तक महसूस किए गए। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और सिलीगुड़ी समेत कई इलाकों में धरती कांपी। बिहार के समस्तीपुर में भी सुबह 7:04 बजे करीब 2 सेकेंड तक कंपन महसूस हुआ। झटके महसूस होने के बाद कई जगह लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की खबर नहीं है। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल के कोशी प्रांत में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 दर्ज की गई।

ad

उत्तर बंगाल के कई इलाकों में महसूस हुए झटके

भूकंप का असर पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल क्षेत्र में देखने को मिला। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और सिलीगुड़ी सहित कई इलाकों में सुबह करीब 7 बजे झटके महसूस किए गए। अचानक धरती कांपने से घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए।

youtube

समस्तीपुर में 2 सेकेंड तक कांपी धरती

बिहार के समस्तीपुर में सुबह करीब 7:04 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां करीब 2 सेकेंड तक धरती में कंपन रहा। ठंड के कारण ज्यादातर लोग उस समय घरों के अंदर थे। अचानक कंपन महसूस होने से कई लोगों को शुरुआत में समझ नहीं आया कि क्या हुआ है।

नुकसान का आकलन कर रहा प्रशासन

अब तक किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की तत्काल सूचना नहीं है। प्रशासनिक अधिकारी प्रभावित इलाकों में स्थिति का आकलन कर रहे हैं। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि भूकंप के झटकों से कहीं कोई नुकसान तो नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक, भूकंप का असर बांग्लादेश, भूटान और चीन में भी महसूस हो सकता है। हालांकि, इन देशों में झटके महसूस होने की पुष्टि से जुड़ी जानकारी उपलब्ध नहीं है।