छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था से लेकर भर्ती परीक्षाओं तक..पूर्व सीएम ने सरकार को घेरा

Untitled

स्वतंत्र बोल
17 नवंबर 2026:
 रायगढ़ के खरसिया स्थित बोतल्दा रॉक गार्डन में युवती से मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि छोटा रिचार्ज से राज्य संभल नहीं रहा है, इसे बदल देना चाहिए।

ad

प्रेमी से मारपीट के बाद युवती से सामूहिक दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर को एक युवती अपने प्रेमी के साथ बोतल्दा रॉक गार्डन घूमने गई थी। इसी दौरान दो युवकों ने युवती के प्रेमी के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। इसके बाद युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

youtube

घटना के बाद पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसी मामले को लेकर अब पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार पर हमला बोला है।

धान खरीदी में शॉर्टेज पर श्वेत पत्र की मांग

इसके अलावा धान खरीदी केंद्रों में शॉर्टेज के मुद्दे पर भी भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सरकार से इस विषय पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। बघेल ने पिछले साल की धान खरीदी को लेकर भी पूरी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर आज चौथा दिन हो गया है, लेकिन सरकार ने अब तक इस पर मौन साध रखा है।

RI परीक्षा पेपर लीक पर CBI जांच की मांग

भूपेश बघेल ने RI (राजस्व निरीक्षक) परीक्षा पेपर लीक मामले में सामने आए नए तथ्यों और गिरफ्तारियों को लेकर भी भाजपा सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासनकाल में जितनी भी परीक्षाएं हुई हैं, सभी में गड़बड़ी सामने आई है। उन्होंने इन सभी मामलों की सीबीआई (CBI) से जांच कराने की मांग की। सरकार के दावों पर कटाक्ष करते हुए बघेल ने कहा कि यह ‘जीरो टॉलरेंस’ की सरकार है।