धान तिहार की शुरुआत: क्या किसानों को मिल रहा है नया बारदाना या फिर मजबूरन करना पड़ रहा है यह जुगाड़?

1 50 (1)

स्वतंत्र बोल
रायपुर 17 नवंबर 2026:
छत्तीसगढ़ में आज 15 नवंबर से धान तिहार की शुरुआत हो गई है। प्रदेश के तमाम उपार्जन केंद्रों में सुबह से ही धान बेचने के लिए किसानों का पहुंचना शुरू हो गया है। उपार्जन केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल किया जा रहा है और व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। साथ ही किसानों के लिए केंद्रों में तिरपाल, पीने के पानी और बैठने की पुख्ता व्यवस्था भी मुहैया कराई गई है। सुबह से ही सभी सोसायटियों में पूजा-अर्चना के बाद धान खरीदी की शुरुआत की गई। प्रशासन ने बेहतर व्यवस्था का दावा किया है और कई जगह सुविधाएं देखकर किसान खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि इस बार व्यवस्था पहले से बेहतर है, तौल भी सही हो रहा है और सरकार के बोनस से उन्हें लाभ मिल रहा है।

ad

धमतरी और बालोद में ऐसा रहा पहले दिन का हाल

बात करें धमतरी जिले की, तो यहां कुल 108 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, जहां जिले भर के 1 लाख 31 हजार पंजीकृत किसान अपना धान बेचने पहुंच रहे हैं। वहीं बालोद जिले के 161 उपार्जन केंद्रों में से 130 केंद्रों में आज से खरीदी शुरू हुई। इन केंद्रों पर धान बेचने के लिए 848 किसानों ने 30 हजार 774 क्विंटल 60 किलो धान के लिए टोकन कटवाया है। पेयजल, छाया, शौचालय और तौल जैसी बुनियादी सुविधाएं मिलने से बालोद के किसान बेहद उत्साहित नजर आए।

youtube

लोहरसिंह सोसायटी में फटा बारदाना मिलने से बढ़ी मायूसी

हालांकि, हर जगह तस्वीर एक जैसी नहीं है। लोहरसिंह सोसायटी में किसानों में मायूसी और नाराजगी देखने को मिली। किसानों का आरोप है कि उन्हें जो बारदाना दिया जा रहा है, वह फटा हुआ है। इसकी वजह से मजबूरन किसानों को धान में पैरा डालकर काम चलाना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से तुरंत नए और बेहतर बारदाने उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। इसके अलावा, अर्नब तूफान से हुई फसल क्षति ने भी कई किसानों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि कई इलाकों में बारिश से धान भीग गया था। हालांकि, प्राकृतिक नुकसान के बावजूद किसानों के एक बड़े वर्ग में सरकार के बोनस को लेकर उत्साह और खुशी साफ देखी जा रही है।