Breaking: भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह से पहले बड़ा फेरबदल: नितिन नवीन का दौरा रद्द होने के बाद अब कौन संभालेगा मंच?

Untitled

स्वतंत्र बोल
15 नवंबर 2026:
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का धरमजयगढ़ दौरा रद्द हो गया है। कम विजिबिलिटी के कारण उनका विमान रायगढ़ के जिंदल एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सका। नितिन नवीन को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होना था। अब इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी शामिल होंगी।

ad

कम विजिबिलिटी के कारण नहीं हो सकी विमान की लैंडिंग

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम पहले से निर्धारित था। इसके लिए उनका विमान रायगढ़ के जिंदल एयरपोर्ट पर उतरने वाला था, लेकिन दृश्यता कम होने के कारण विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी। विमान के एयरपोर्ट पर नहीं उतर पाने के चलते नितिन नवीन का धरमजयगढ़ दौरा रद्द कर दिया गया। इस वजह से वे राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे।

youtube

अब CM साय और स्मृति ईरानी होंगे समारोह में शामिल

नितिन नवीन का दौरा रद्द होने के बाद अब धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस समारोह में शामिल होने के लिए रायगढ़ पहुंच चुके हैं। जिंदल एयरपोर्ट पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्य स्तरीय आयोजन

धरमजयगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जनजातीय गौरव और भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को समर्पित इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा रद्द होने के बावजूद आयोजन पूर्व निर्धारित रूप से जारी रहेगा।