स्वतंत्र बोल
रायपुर 12 नवंबर 2026: छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यप्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी वंदना मेहरा अटूट को दो साल की प्रतिनियुक्ति पर बुलाया है। राज्य शासन ने उन्हें अस्थायी रूप से सुकमा जिले में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।
वंदना मेहरा अटूट मध्यप्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा की 2008 बैच की अधिकारी हैं। छत्तीसगढ़ आने से पहले वे मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ थीं।
मध्यप्रदेश शासन की सहमति से प्रतिनियुक्ति
वंदना मेहरा अटूट की प्रतिनियुक्ति मध्यप्रदेश शासन की सहमति और उसके तय किए गए शर्तों के आधार पर की गई है। छत्तीसगढ़ में उन्हें आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से सुकमा जिले में अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि दो साल तय की गई है।



