स्वतंत्र बोल
रायपुर 11 नवंबर 2026: रायगढ़ जिले में 15 नवंबर को होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी रायपुर पहुंचीं। रायपुर से वह सीधे धरमजयगढ़ के लिए रवाना होंगी। वहां कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के साथ अधिकारियों और पार्टी नेताओं की बैठक लेंगी।
इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे। उनके दौरे को देखते हुए स्मृति ईरानी आयोजन स्थल की तैयारियों की समीक्षा करेंगी। जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में स्मृति ईरानी धरमजयगढ़ पहुंचकर आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी।


