छठ पूजा पर बिलासपुर से छपरा जाने के लिए मिलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें तारीखें

WAP 4 Class locomotive of Indian Railways 20190603044845 TRAIN (1)

स्वतंत्र बोल
रायपुर 10 नवंबर 2026:
दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिलासपुर-छपरा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन नवंबर 2026 में दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी। इससे त्योहार के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन सुविधा मिलेगी।

ad

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 08255 बिलासपुर-छपरा पूजा स्पेशल 14 और 21 नवंबर को बिलासपुर से रवाना होगी। यह दोनों दिन शनिवार हैं।

youtube

वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 08256 छपरा-बिलासपुर पूजा स्पेशल 15 और 22 नवंबर को छपरा से चलेगी। ये दोनों दिन रविवार हैं।

इन 4 स्टेशनों पर होगा ठहराव

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तहत इस ट्रेन को पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया स्टेशनों पर वाणिज्यिक ठहराव दिया गया है। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को छपरा और रास्ते में आने वाले अन्य शहरों तक जाने की सुविधा मिलेगी।

रेलवे के अनुसार, त्योहारों के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। इससे यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलने की उम्मीद है।