CG Weather: छत्तीसगढ़ में 1 डिग्री तक गिरा पारा, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Raipur morning weather transition e615027e

स्वतंत्र बोल
रायपुर 10 नवंबर 2026:
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पोस्ट मानसून गतिविधियां थमने के बाद प्रदेश के कई इलाकों में ठंड बढ़ गई है। रायपुर, अंबिकापुर, राजनांदगांव और दुर्ग समेत कई शहरों में तापमान करीब 1 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है। प्रदेश में फिलहाल बारिश के आसार भी नहीं हैं।

ad

राजधानी रायपुर में सुबह धूप निकल रही है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण ठंड महसूस हो रही है। रात के समय भी ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने रायपुर और आसपास के इलाकों के लिए 10 नवंबर का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक, दिन में मौसम साफ रह सकता है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

youtube

अंबिकापुर में सबसे कम तापमान, दुर्ग सबसे गर्म

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई।

इस अवधि में दुर्ग में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले यहां न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

अगले दिनों में बारिश के आसार नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। अगले 5 दिनों तक रात के तापमान में भी खास बदलाव के संकेत नहीं हैं। फिलहाल दक्षिण तट आंध्र प्रदेश से ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है। यह समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है।