अमूल के घी-बटर की नई कीमतें लागू, हर पैक पर कितना बढ़ा दाम?

Untitled

स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 4 नवंबर 2026:
दिवाली से पहले अमूल ने घी और मक्खन की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने अलग-अलग पैक के दाम 3 रुपये से लेकर 50 रुपये तक बढ़ाए हैं। अब अमूल के एक किलो घी के कार्टन के लिए ग्राहकों को 630 रुपये के बजाय 680 रुपये देने होंगे। वहीं, 100 ग्राम मक्खन का पैक 63 रुपये से बढ़कर 66 रुपये का हो गया है। नई कीमतों के मुताबिक, अमूल के 500 ग्राम प्योर घी पाउच के दाम 325 रुपये से बढ़ाकर 345 रुपये कर दिए गए हैं। आधा किलो मक्खन अब 310 रुपये के बजाय 325 रुपये में मिलेगा।

ad

अमूल घी और मक्खन के नए दाम

प्रोडक्ट पुरानी कीमत नई कीमत बढ़ोतरी
घी (1 किलो कार्टन) ₹630 ₹680 ₹50
प्योर घी (500 ग्राम पाउच) ₹325 ₹345 ₹20
मक्खन (100 ग्राम पैक) ₹63 ₹66 ₹3
मक्खन (500 ग्राम पैक) ₹310 ₹325 ₹15

क्यों बढ़े अमूल के घी और मक्खन के दाम?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात और राजस्थान में नकली घी के खिलाफ कार्रवाई के बाद अमूल के घी की मांग बढ़ी है। रिपोर्ट में गाय के घी की बढ़ती मांग और सप्लाई में कमी को भी कीमतें बढ़ने की वजह बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कीमतों में इस बढ़ोतरी से सितंबर 2025 में GST घटने के बाद ग्राहकों को मिली राहत का असर भी कम हो गया है।

youtube

सितंबर 2025 में घटाए गए थे दाम

सितंबर 2025 में डेयरी प्रोडक्ट्स पर GST की दर 12% से घटाकर 5% कर दी गई थी। इसके बाद अमूल ने अपने करीब 700 डेयरी प्रोडक्ट्स की कीमतें कम की थीं। उस समय एक लीटर घी के कार्टन का दाम 650 रुपये से घटाकर 610 रुपये कर दिया गया था। पांच लीटर घी की कीमत 3,275 रुपये से घटकर 3,075 रुपये हुई थी। इसी तरह, 100 ग्राम मक्खन का पैक 62 रुपये से घटकर 58 रुपये का हो गया था। आधा किलो घी की कीमत भी 305 रुपये से घटाकर 285 रुपये कर दी गई थी।