स्वतंत्र बोल
रायपुर 2 नवंबर 2026: दीपावली और छठ पर्व पर बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे गोंदिया और पटना के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी। इससे रायपुर समेत रास्ते के स्टेशनों से पटना जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन का विकल्प मिलेगारेलवे के मुताबिक, गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन (08895) 6, 13 और 20 नवंबर को चलेगी। यह दोपहर 12:30 बजे गोंदिया से रवाना होगी और अगले दिन शाम 4:30 बजे पटना पहुंचेगी।
पटना से वापसी की तारीख और समय
वापसी में पटना-गोंदिया पूजा स्पेशल (08896) 7, 14 और 21 नवंबर को चलेगी। यह शाम 6:10 बजे पटना से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 3 बजे गोंदिया पहुंचेगी। इस तरह त्योहारों के दौरान बिहार जाने और वहां से लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी।


