दर्शन कर लौट रहे थे पांच यात्री, जोशीमठ के पास कैसे हुआ हेलीकॉप्टर हादसा?

Untitled

स्वतंत्र बोल
देहरादून 30 अक्टूबर 2026:
उत्तराखंड के जोशीमठ क्षेत्र में एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की घटना सामने आई है। बद्रीनाथ धाम से दर्शन कराकर लौट रहा एक हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना कर दी गई थीं।

ad

चाय गांव की पहाड़ी के पास टूटा संपर्क

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रांस भारत (Trans Bharat) कंपनी का हेलीकॉप्टर, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-HCX है, बद्रीनाथ धाम से उड़ान भरकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान जोशीमठ के मारवाड़ी क्षेत्र के पास चाय गांव की पहाड़ी के नजदीक अचानक इस हेलीकॉप्टर का संपर्क ग्राउंड से टूट गया। संपर्क टूटने के बाद से ही क्षेत्र में अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी, जो बाद में सच साबित हुई।

youtube

छह लोग थे सवार, रेस्क्यू अभियान शुरू

अपर जिलाधिकारी चमोली विवेक प्रकाश ने इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे, जिनमें पांच यात्री शामिल थे। इस भीषण हादसे में सभी छह लोगों की जान चली गई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और क्षेत्र में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया गया। प्रशासनिक स्तर पर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।