टाटानगर एक्सप्रेस क्यों हुई रद्द? ओखा एक्सप्रेस का रूट भी बदला

Untitled

स्वतंत्र बोल
रायपुर 30 अक्टूबर 2026:
बिलासपुर से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ने 30 अक्टूबर को बिलासपुर-टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द कर दी है। वहीं, 2 नवंबर को बिलासपुर से रवाना होने वाली ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इस दौरान ट्रेन हापा और जामनगर स्टेशन नहीं जाएगी।

ad

ट्रैक पर जलभराव से टाटानगर एक्सप्रेस रद्द

दक्षिण पूर्व रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण तटीय रेलवे के विशाखापत्तनम मंडल में इक्छापुरम-झाडुपूडि स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर भारी जलभराव है। इसके चलते 30 अक्टूबर को बिलासपुर और टाटानगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18114/18113 बिलासपुर-टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

youtube

ओखा एक्सप्रेस का बदला रास्ता, हापा-जामनगर नहीं जाएगी

पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल में जामवणथली-अलियावाडा सेक्शन के बीच दोहरीकरण का काम चल रहा है। इसके तहत जामवणथली स्टेशन पर ब्लॉक लेकर नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इस वजह से 2 नवंबर को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22940 बिलासपुर-ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। ट्रेन राजकोट-भक्तिनगर-वांसजालिया-कानालुस होते हुए ओखा स्टेशन पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन हापा और जामनगर स्टेशन नहीं जाएगी। यात्रियों को सफर की योजना बनाने से पहले ट्रेन के बदले हुए मार्ग की जानकारी जरूर देखनी चाहिए।