घर लौटा पति तो सामने आया खौफनाक मंजर, मां-बेटे की हत्या; बेटी गंभ

Images (11)

स्वतंत्र बोल
राजनांदगांव 10 अक्टूबर 2026:
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले अंतर्गत डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चौथना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 9 अक्टूबर की रात अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर मां और बेटे की हत्या कर दी। वहीं, इस हमले में बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है। वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

ad

9 अक्टूबर की रात 8:30 से 9:30 बजे के बीच हुई वारदात

डीएसपी सुमन जायसवाल के मुताबिक, घटना 9 अक्टूबर की रात करीब 8:30 से 9:30 बजे के बीच की है। अज्ञात हमलावर अचानक कमला सोनकर के घर में घुसे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में कमला सोनकर और उनके बेटे हितेंद्र सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बेटी ममता सोनकर हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई।

youtube

रायपुर अस्पताल में चल रहा बेटी का इलाज

घटना के बाद घायल ममता को बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत रायपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल वहां ममता का इलाज जारी है।

पति घर लौटा तब खुली खौफनाक सच्चाई

घटना के समय घर का मुखिया और कमला सोनकर का पति बाहर गया हुआ था। जब वह घर वापस लौटा तो उसने देखा कि पत्नी कमला और बेटे हितेंद्र के शरीर से खून बह रहा था और दोनों की मौत हो चुकी थी। वहीं, बेटी गंभीर हालत में पड़ी थी। पति के शोर मचाने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।