सूरजपुर डबल मर्डर: फांसी की सजा के बाद तीनों दोषियों को कहां भेजा गया?

Image 4

स्वतंत्र बोल
सूरजपुर 10 अक्टूबर 2026:
छत्तीसगढ़ के चर्चित सूरजपुर दोहरे हत्याकांड में फांसी की सजा पाने वाले तीनों दोषियों को केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है। जेल प्रशासन ने 8 अक्टूबर को अदालत का फैसला आने के बाद शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू की थी। तीनों आरोपी अब तक अलग-अलग जेलों में बंद थे। वहीं, आजीवन कारावास की सजा पाने वाले आरोपी आर्यन विश्वकर्मा को अंबिकापुर जेल में शिफ्ट किया जा रहा है।

ad

अलग-अलग जेलों में बंद थे तीनों दोषी

इस मामले में कुलदीप साहू अंबिकापुर जेल में बंद था। फूल सिंह उर्फ रिंकू सूरजपुर जिला जेल में निरुद्ध था, जबकि चंद्रकांत चौधरी कोरिया जेल में बंद था।

youtube

अदालत से फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद जेल प्रशासन ने तीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया। वहीं, उम्रकैद की सजा पाने वाले आर्यन विश्वकर्मा को अंबिकापुर जेल में शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है।

8 अक्टूबर को सुनाई गई थी सजा

दोहरे हत्याकांड मामले में अदालत ने 8 अक्टूबर को फैसला सुनाया था। इसमें तीन आरोपियों को फांसी की सजा दी गई, जबकि एक अन्य आरोपी आर्यन विश्वकर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

फैसले के बाद जेल प्रशासन ने सभी आरोपियों को निर्धारित जेलों में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की।

प्रधान आरक्षक की पत्नी और 11 साल की बेटी की हुई थी हत्या

यह मामला 13 अक्टूबर 2024 का है। सूरजपुर में तत्कालीन प्रधान आरक्षक की पत्नी और उनकी 11 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी गई थी। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने तीन आरोपियों को फांसी और एक आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई। अब तीनों मृत्युदंड पाए दोषियों को केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है।