होटल में युवती की मौत, प्रेमी की गिरफ्तारी की वजह क्या?

Stolen coal seized by Durg Police during raid

स्वतंत्र बोल
धमतरी 10 अक्टूबर 2026:
छत्तीसगढ़ के धमतरी में होटल के कमरे में 22 वर्षीय युवती की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शादी से मुकरने, मारपीट करने, मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने तथा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत केस दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालती रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ad

कवर्धा से धमतरी आई थी युवती

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान पिंकी मानिकपुरी (22) के रूप में हुई है। वह कवर्धा जिले की रहने वाली थी। पुलिस के मुताबिक, पिंकी और धमतरी के गोकुलपुर वार्ड 36 निवासी टिकेश्वर उर्फ टिंकू साहू के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

youtube

आरोप है कि टिकेश्वर ने पिंकी को शादी का झांसा दिया था। पिंकी को बाद में पता चला कि आरोपी के अन्य लड़कियों से भी संबंध थे। इसके बाद वह 24 सितंबर को कवर्धा से धमतरी आई और होटल CG-05 के कमरा नंबर 106 में ठहरी।

होटल में शादी को लेकर हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, 25 सितंबर की शाम टिकेश्वर पिंकी से मिलने होटल पहुंचा। दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत हुई। आरोप है कि इस दौरान टिकेश्वर ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि आरोपी ने पिंकी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। जांच में यह बात भी सामने आई कि आरोपी पहले भी उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था।

25 सितंबर को कमरे में की खुदकुशी

पुलिस के अनुसार, पिंकी ने 25 सितंबर को होटल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और सबूतों के आधार पर पुलिस ने टिकेश्वर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया।

9 अक्टूबर को प्रेमी गिरफ्तार

पुलिस ने 9 अक्टूबर को टिकेश्वर उर्फ टिंकू साहू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालती रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है।