कोई पैसे न भेजे, लिंक पर न करे क्लिक, जानिए क्यों बीजेपी विधायक अनुज शर्मा ने जारी की अपील

Images (9)

स्वतंत्र बोल
रायपुर 6 अक्टूबर 2026:  BJP विधायक अनुज शर्मा के मोबाइल नंबर से लोगों से पैसों की मांग किए जाने की जानकारी सामने आई है। विधायक ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बताया कि उनका मोबाइल नंबर हैक या कम्प्रोमाइज हो गया है। उन्होंने लोगों से इस नंबर से आने वाले किसी भी कॉल या मैसेज पर पैसे नहीं भेजने और किसी लिंक पर क्लिक नहीं करने की अपील की है।

ad

वीडियो जारी कर दी जानकारी

अनुज शर्मा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उनका मोबाइल नंबर हैक/कम्प्रोमाइज हो गया है। उन्होंने बताया कि इसी नंबर से लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं। विधायक ने कहा कि अगर इस नंबर से पैसे मांगे जाएं तो ऐसे संदेश या कॉल को नजरअंदाज करें। उन्होंने लोगों से किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करने की भी अपील की।

youtube

दूसरे माध्यम से सूचना देने को कहा

अनुज शर्मा ने कहा कि यदि उनके नंबर से पैसे मांगे जाते हैं तो उन्हें किसी दूसरे माध्यम से इसकी जानकारी दी जाए। उन्होंने इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करने की अपील भी की है। विधायक ने यह अपील इसलिए की है ताकि उनके नंबर से संपर्क करने वाले लोग किसी धोखाधड़ी का शिकार न हों।

 

https://www.instagram.com/reel/DeJsarigASf/?stkn=emwzZndheHp6NHN5