स्वतंत्र बोल
अंबिकापुर 4 अक्टूबर 2026: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में जमीन बेचने को लेकर हुए विवाद में बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। घटना दरिमा थाना क्षेत्र के भालूकछार ग्राम पंचायत के इमलीपारा की है। मृतक रमाशंकर सिंह अपनी पत्नी के साथ खाना खा रहे थे, तभी उनके बेटे मुकेश सिंह (32) ने विवाद के बाद सिर पर टंगिया से हमला कर दिया। रमाशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
7 से 8 लाख में जमीन बेचने से नाराज था बेटा
बताया जा रहा है कि रमाशंकर सिंह ने कर्ज चुकाने के लिए अपनी जमीन करीब 7 से 8 लाख रुपये में बेची थी। इसी बात को लेकर उनका बेटा मुकेश सिंह नाराज था। जमीन बेचने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।
खाना खाते समय शुरू हुआ विवाद
घटना के समय रमाशंकर अपनी पत्नी के साथ खाना खा रहे थे। इसी दौरान मुकेश ने विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया। मुकेश ने अपने पिता के सिर पर टंगिया से हमला कर दिया। हमले में रमाशंकर की मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी बेटा पुलिस हिरासत में
घटना की जानकारी मिलते ही दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी मुकेश सिंह को हिरासत में ले लिया। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस हत्या के पूरे घटनाक्रम और विवाद के कारणों की जांच कर रही है।


