‘Who Killed Family by Mushroom?’: पुणे केतन मर्डर केस में गूगल सर्च हिस्ट्री देखकर दंग रह गई पुलिस

6abb8e4f4e3f0 pune ketan agrawal murder chargesheet 290917664 16x9

स्वतंत्र बोल
पुणे 29 सितम्बर 2026 :
महाराष्ट्र के पुणे में हुए चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने अदालत में 5,053 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट के अनुसार, केतन की हत्या की योजना बनाने में सोशल मीडिया, गूगल सर्च और इंटरनेट से जुटाई गई जानकारियों का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस का आरोप है कि 18 जून को लोहागढ़ में चेतन चौधरी और सिया गोयल ने केतन को धक्का देकर मौत के घाट उतारा था। चार्जशीट से यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने साजिश के तहत जहरीले मशरूम से हत्या करने की संभावना भी तलाशी थी। इस बीच केतन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपनी पीठ पर सिया के नाम का टैटू बनवाता दिखाई दे रहा है।

ad

डिजिटल सबूतों का भारी पुलिंदा, प्रत्यक्षदर्शी गवाह होने का दावा

पुणे पुलिस द्वारा दाखिल इस विशालकाय चार्जशीट में मोबाइल डेटा, वॉट्सऐप चैट, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) जैसे कई डिजिटल और फॉरेंसिक सबूत शामिल किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस ने गवाहों के बयानों को भी केस का मजबूत आधार बनाया है। चार्जशीट में पुलिस ने घटना से जुड़े एक प्रत्यक्षदर्शी गवाह के होने का भी दावा किया है, जिसकी गवाही अदालत में अहम साबित हो सकती है।

youtube

गूगल पर ‘सोनम केस’ और ‘Death Cap Mushroom’ किया गया सर्च

पुलिस की जांच में आरोपियों की सर्च हिस्ट्री से कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। चार्जशीट के मुताबिक, आरोपी सिया गोयल ने गूगल पर ‘सोनम केस’ को सर्च किया था और उसका गहराई से अध्ययन किया था। इसके अलावा आरोपियों ने आईफोन की कॉल हिस्ट्री डिलीट करने के तरीके, लोहागढ़ और ट्रेकिंग के दौरान होने वाले हादसों से जुड़ी खबरें खंगाली थीं। सर्च हिस्ट्री में ‘Death Cap Mushroom India’, ‘Who Hit Preeti Singh’, ‘Sonam Case’ और ‘Who kill Family by Mushroom’ जैसे कीवर्ड्स मिले हैं, जिससे साफ होता है कि मशरूम देकर मारने का प्लान भी बनाया गया था।