सुबह-सुबह सनसनी: कार शोरूम के पास होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव, सिर पर मिले चोट के निशान

: Raipur Pandri News Dead Body Found Hanging Hoarding Pole

स्वतंत्र बोल
रायपुर 29 सितंबर 2026:
 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह-सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक कार शोरूम के पास होर्डिंग पोल से एक अज्ञात युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। गणेश विसर्जन के दौरान सामने आई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ad

गमछे के सहारे लटका मिला शव, जुटी भीड़

पंडरी इलाके में मंगलवार सुबह एक कार शोरूम के पास लगे होर्डिंग पोल में गमछा के सहारे लटका हुआ शव देखा गया। सुबह-सुबह शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। नागरिकों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पंडरी थाना पुलिस को दी।

youtube

सिर पर चोट के निशान से मामला हुआ संदिग्ध

प्रारंभिक जांच में पुलिस को मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। सिर की चोट के कारण घटना पूरी तरह संदिग्ध नजर आ रही है। फिलहाल मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास लग रही है।

फोरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य, सीसीटीवी खंगालेगी पुलिस

घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है। पुलिस पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजेगी। मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस आसपास के दुकानों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा।