स्वतंत्र बोल
रायपुर 28 सितम्बर 2026 : छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। 2021 बैच के IAS अधिकारी आशीष कुमार टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ जनसंपर्क संचालक का काम भी संभालेंगे। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।
वर्तमान पद के साथ संभालेंगे जनसंपर्क का प्रभार
IAS आशीष कुमार टिकरिहा वर्तमान में छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक के पद पर कार्यरत हैं। अब उन्हें इसी पद के साथ जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।
आदेश के बाद आशीष कुमार टिकरिहा जनसंपर्क विभाग से जुड़े कार्यों का संचालन भी करेंगे। जनसंपर्क विभाग राज्य सरकार की योजनाओं, नीतियों और महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का काम करता है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में आशीष कुमार टिकरिहा को वर्तमान दायित्वों के साथ जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने की जानकारी दी गई है।
आशीष कुमार टिकरिहा 2021 बैच के IAS अधिकारी हैं। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब उनके पास जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।


