‘शूटिंग में भारत की बादशाहत जारी’: पुरुषों की टीम ने जीता रजत पदक, अब इंडिविजुअल फाइनल में गोल्ड पर नजर!

6ab0940f3f01e shooting 211854195 16x9

स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 21 सितम्बर 2026 :
आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारत ने सोमवार, 21 सितंबर को एक और पदक अपने नाम कर लिया। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने की तिकड़ी ने सिल्वर मेडल जीता। भारतीय टीम ने कुल 1890.1 अंक हासिल किए। चीन 1899.0 अंक के साथ गोल्ड और दक्षिण कोरिया 1884.2 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहा।

ad

चीन से 8.9 अंक पीछे रहा भारत

भारतीय टीम और चीन के बीच कुल 8.9 अंकों का अंतर रहा। चीन ने 1899.0 अंक के साथ गोल्ड मेडल जीता। उसका यह स्कोर नया विश्व रिकॉर्ड भी रहा। दक्षिण कोरिया ने 1884.2 अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया।

youtube

भारत की ओर से रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल ने 631.8 अंक हासिल किए। हिमांशु ढिल्लों ने 630.0 अंक जुटाए। पार्थ राकेश माने ने 628.3 अंकों का योगदान दिया। तीनों के संयुक्त प्रदर्शन से भारत को टीम स्पर्धा में सिल्वर मिला।

रुद्रांक्ष और हिमांशु व्यक्तिगत फाइनल में

टीम स्पर्धा के साथ भारतीय निशानेबाजों ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी अपनी चुनौती मजबूत की है। रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल और हिमांशु ढिल्लों ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई है।

क्वालिफिकेशन में रुद्रांक्ष ने 631.8 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। हिमांशु 630.0 अंक के साथ सातवें स्थान पर रहे। पार्थ राकेश माने 628.3 अंक के साथ 10वें स्थान पर रहे और व्यक्तिगत फाइनल में जगह नहीं बना सके।

पहले दिन भारत ने जीते थे दो सिल्वर

एशियन गेम्स 2026 के पहले दिन भी भारत ने शूटिंग में दो सिल्वर मेडल जीते थे। महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में इलावेनिल वलारिवान, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद की टीम ने रजत पदक हासिल किया था। इसके बाद इलावेनिल वलारिवान ने महिला 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भी सिल्वर जीता।

अब पुरुष टीम के सिल्वर के साथ एशियन गेम्स 2026 में भारत के खाते में कुल तीन पदक हो गए हैं। ये तीनों पदक शूटिंग से आए हैं। भारतीय निशानेबाजों की व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी मुकाबला जारी है।