PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर 10 लाख दीपों से जगमगाएगा बिलासपुर! जानें 17 सितंबर को शाम 7 बजे क्या है खास तैयारी

स्वतंत्र बोल
रायपुर 16 सितम्बर 2026:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कुल 10 लाख दीप प्रज्वलित करने की तैयारी है। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम शाम 7 बजे से पुलिस परेड ग्राउंड में उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा, जहां अकेले 1 लाख 25 हजार दीप जलाए जाएंगे।

ad

रतनपुर और मल्हार समेत ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों पर जगमगाएंगे दीप

अभियान के अंतर्गत बिलासपुर जिले के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को भी दीपों से रोशन किया जाएगा। तय योजना के अनुसार रतनपुर में 11 हजार, मल्हार में 11 हजार, बेलपान में 1100 और ताला में 1100 दीये जलाए जाएंगे। इसके साथ ही शाम 7 बजे जिले के सभी शासकीय भवनों, स्कूलों, पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों और ग्राम पंचायतों में एक साथ दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम होगा।

youtube

चारों विकासखंडों की 44 ग्राम पंचायतों के हर घर में जलेंगे दीये

जिले के चारों विकासखंडों की चयनित 44 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत घरों में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसमें बिल्हा जनपद की बैमा, कोरबी, लिमतरी, भटगांव, परसदा भ., सरवनदेवरी, उच्चभट्ठी, धमनी, अकलतरी व देवकिरारी, तथा कोटा जनपद की नवागांव सल्का, अमाली, नगोई, खोंगसरा, बेलगहना, बानाबेल, पटैता, खैरझिट्टी, खरगहनी, मोहदा, बरद्वार व अमने पंचायत शामिल हैं। इसके अलावा मस्तुरी की दर्रीघाट, सीपत, परसदावेद, बेलटुकरी, बिटकुला, खम्हरिया, गतौरा, पंधी, जोंधरा व गोपालपुर तथा तखतपुर की लोखंडी, बोड़सरा, बिनौरी, खपरी, घुटकू, अमसेना, खरकेना, कोड़ापुरी, विजयपुर, गनियारी, छतौना व खजुरीनवागांव के हर घर में दीये जलेंगे। जिले के हर गांव में 100 से अधिक दीये जलाने की व्यवस्था की गई है।

सरकारी योजनाओं के हितग्राही और स्वसहायता समूह करेंगे सहयोग

इस विशेष अभियान में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों के घरों में दीये जलाए जाएंगे। आयोजन को सफल बनाने में महिला स्वसहायता समूहों की दीदियां अलग-अलग स्थानों पर दीप प्रज्वलन में सक्रिय सहयोग करेंगी।

जल निकायों पर भी जलेंगे दीये

जल जन सेवा संकल्प’ के तहत बिलासपुर जिले में स्थित बांधों, बैराजों, एनीकटों और नहर शीर्षों पर भी विशेष रूप से दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इससे जल स्रोतों के आसपास भी आकर्षक रोशनी का माहौल बनेगा।