फाजिल्का के जलालाबाद थाने में रात 2 बजे जोरदार धमाका, गाड़ियों के शीशे चकनाचूर; जानिए पुलिस ने क्या कहा!

B0e086f52c1707bf19dd8cafaee458101789296138035304 original copy 1250x675

स्वतंत्र बोल

ad

फाजिल्का 13 सितम्बर 2026: पंजाब के जलालाबाद में सिटी थाना परिसर में रात करीब 2 बजे धमाका होने का मामला सामने आया है। धमाका किस वजह से हुआ, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। धमाके के कारण थाने के अंदर खड़ी दो पुरानी गाड़ियों के शीशे टूट गए।

youtube

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके को एहतियात के तौर पर सील कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। पुलिस थाने और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

फॉरेंसिक जांच के बाद स्पष्ट होगा कारण

एसपी सतिंदर कुमार ने बताया कि उन्हें सिटी जलालाबाद थाने में रात करीब 2 बजे धमाका होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने बताया कि धमाके से थाने में खड़ी दो पुरानी कारों के शीशे टूटे हैं। एसपी के मुताबिक फॉरेंसिक जांच पूरी होने के बाद ही धमाके के वास्तविक कारण का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

बिजली सप्लाई के मुद्दे को लेकर धरना भी चल रहा था

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रात के समय बिजली सप्लाई से जुड़े मुद्दे को लेकर कुछ लोगों की ओर से धरना लगाया गया था। इस दौरान मौके पर पुलिस फोर्स भी तैनात थी। इसी बीच थाने के पीछे की तरफ धमाका होने का मामला सामने आया। फिलहाल पुलिस ने लोगों से घबराने की अपील नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही धमाके के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

घटना के बाद पुलिस ने थाने और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है। साथ ही फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।