एक झटके में थम गईं जिंदगियां! जानिए कैसे अचानक काल के गाल में समा गए लोग

Accident

स्वतंत्र बोल
महासमुंद 23 अक्टूबर 2026:
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नेशनल हाईवे-53 पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ओडिशा के संबलपुर से लौट रही कार बावनकेरा चौक के पास 16 चक्का ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। कार में पांच लोग सवार थे। पुलिस मृतकों की पहचान करने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

ad

शादी से लौट रहे थे कार सवार

जानकारी के मुताबिक, कार सवार लोग ओडिशा के संबलपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार सुबह पटेवा थाना क्षेत्र के बावनकेरा चौक पर कार ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग राजनांदगांव जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि, उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

youtube

दो महिलाओं की मौत, तीन घायल

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया गया। मृत महिलाओं की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, ताकि यातायात प्रभावित न हो। मृतकों के शव पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने और मृतकों की पहचान करने में जुटी है।