स्वतंत्र बोल
रायपुर 13 सितंबर 2026। पीएम आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच मुद्दे पर बहस की तारीख का इंतजार है। इसी बीच छत्तीसगढ़ बीजेपी ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। बीजेपी के पोस्टर में कांग्रेस के कथित कुशासन और भाजपा के सुशासन के बीच फर्क दिखाने की कोशिश की गई है।
पोस्टर में क्या दिखाया गया?
छत्तीसगढ़ बीजेपी की ओर से जारी पोस्टर में एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीर दिखाई गई है। उनके हाथ में ‘आवास रद्द’ का पर्चा दिखाया गया है। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तस्वीर है। पोस्टर में उन्हें पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को घर की चाबी देते हुए दिखाया गया है। बीजेपी ने इस पोस्टर के जरिए पीएम आवास को लेकर कांग्रेस सरकार और मौजूदा भाजपा सरकार के बीच तुलना पेश की है।
कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश के जरूरतमंद परिवार मन के पक्का घर के हक ला छीन ले गे रिहिस, फेर आज सुशासन के सरकार म गरीब परिवार मन के सपना साकार होवत हे।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी के प्रयास ले प्रदेश ला 3.65 लाख अतिरिक्त पीएम आवास के स्वीकृति मिलिस। अब गांव-गांव म बनत… pic.twitter.com/s85Jjm0s6O
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) September 12, 2026
बहस की तारीख का इंतजार
पीएम आवास के मुद्दे पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच बहस को लेकर भी सियासी चर्चा जारी है। दोनों के बीच बहस की तारीख का इंतजार किया जा रहा है। इसी बीच बीजेपी के सोशल मीडिया पोस्टर ने इस मुद्दे को फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में ला दिया है।


