IAS-IFS Transfer: CG में बड़ा फेरबदल!

स्वतंत्र बोल
रायपुर 18 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ सरकार ने 18 अगस्त को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 IAS-IFS अधिकारियों की नई पदस्थापना और अतिरिक्त प्रभार के आदेश जारी किए हैं। इसमें मंत्रालय के साथ-साथ जिलों के प्रशासन में भी बदलाव किया गया है। छह जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।

ad

1999 बैच के IAS अधिकारी सोनमणि बोरा को प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। वहीं भुवनेश यादव को आदिम जाति, SC, OBC एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

youtube

रिमिजयुस एक्का को विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के साथ जल जीवन मिशन के मिशन संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

छह जिलों में नए कलेक्टर,

रणबीर शर्मा — गरियाबंद
कुंदन कुमार — कांकेर
अमृत विकास तोपनो — मुंगेली
जयश्री जैन — सक्ती
तुलिका प्रजापति — कबीरधाम
तनुजा सलाम — मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

वहीं भगवान सिंह उइके को मंत्रालय में संयुक्त सचिव और गोपाल वर्मा को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

इसके अलावा लीना कोसम को CGPSC परीक्षा नियंत्रक से हटाकर दुर्ग नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। IFS अधिकारी विवेक आचार्य की पर्यटन मंडल से सेवाएं वापस लेकर वन विभाग में पदस्थापना की गई है।

सरकार के इस फेरबदल के बाद मंत्रालय से लेकर जिलों तक प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।