तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, निकली भव्य यात्रा…

स्वतंत्र बोल
रायपुर 13 अगस्त 2026 आजादी के पर्व से पहले रायपुर में देशभक्ति का रंग देखने को मिला। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 65वीं वाहिनी CRPF ने 13 अगस्त को तुलसी-बरादेरा स्थित कैंप से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में CRPF जवानों के साथ स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने भी उत्साह से हिस्सा लिया।

ad

यात्रा की शुरुआत 65वीं वाहिनी के कमांडेंट राधे श्याम सिंह ने की। इसके बाद जवानों की टीम मोनेट DAV पब्लिक स्कूल पहुंची, जहां छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने यात्रा में हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों और जवानों ने साथ-साथ मार्च किया।

youtube

इस दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “हर घर तिरंगा” के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।

कमांडेंट राधे श्याम सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने लोगों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की अपील की।

CRPF जवानों के साथ बच्चों की इस संयुक्त तिरंगा यात्रा ने राष्ट्र प्रथम, एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।